Home अपराध महिला को बकाया पैसा मांगना पड़ा मंहगा, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सड़क...

महिला को बकाया पैसा मांगना पड़ा मंहगा, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सड़क जाम

Woman had to pay dearly for demanding her dues, shot dead in broad daylight, road blocked

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा में कर्ज का रुपया मांगने पर बदमाश के द्वारा सोमवार को महिला की गोली मार हत्या कर दी गई। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरनगर मोहल्ले का है। मृतका की पहचान मंसूर नगर निवासी संतोष चौधरी की (35) वर्षीया पत्नी सुलेखा देवी के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि रिश्तेदार के द्वारा 20 हजार रुपए एक साल पूर्व कर्ज के रूप में लिया गया था। उनकी बहु सुलेखा देवी ने सुबह रिश्तेदार से रुपए वापस लौटने की बात कही थी। इसी बात की खुन्नस में आकर रिश्तेदार ने गोली मार हत्या कर दी और मौके फरार हो गया।

दरअसल, सुलेखा देवी अपनी बेटी की 17 तारीख को जन्मदिन मनाने वाली थी। इसी को लेकर उसने कर्ज में दिए हुए रुपए की मांग की थी। जैसे ही वह आज पानी लेकर घर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में घेर कर दूर का फुफेरा देवर धारो चौधरी ने सामने से गोली मार दी।

गोली महिला के छाती में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

मौत की पुष्टि के उपरांत परिजन आग बबूला हो गए और शव को अपने साथ लेकर सदर अस्पताल से अस्पताल चौक पहुंच गए। जहां बीच सड़क पर शव को रख जाम कर दिया। परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।

वहीं हत्या और सड़क जाम की सूचना पर सोहसराय, लहेरी एवं बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशितों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल ले गए।

सोहसराय थाना पुलिस के अनुसार पैसे के लेनदेन में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की अनुसंधान में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है।  

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version