खेल-कूदनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट 2024: जान लें पूरी व्यवस्था

राजगीर (नालंदा दर्पण)। राजगीर में 2024 के महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आगामी सोमवार से शुरू होने वाले इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक, पार्किंग और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की है।

स्टेट हाईवे-71 से आने वाले दर्शकों के लिए बिहार पुलिस अकादमी कैंपस में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यह स्थान स्टेडियम से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर है। नेशनल हाईवे-82 से आने वाले दर्शकों के लिए मेला थाना मैदान में पार्किंग स्थल है। यह स्टेडियम से 6 किलोमीटर दूर है। वहीं गया और नवादा से आने वाले दर्शकों के लिए वानगंगा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यह स्थान स्टेडियम 9 किलोमीटर दूर है।

प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए स्पेशल टीमों की तैनाती की गई है। दर्शकों की भीड़ को संभालने और उन्हें सुविधाजनक पहुंच प्रदान करने के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे ब्रह्म कुंड, सूर्यकुंड, पांडू पोखर और वीरायतन तक विशेष रूट भी निर्धारित किए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। यहां से तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।

पुलिस  के अनुसार टूर्नामेंट के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी और खिलाड़ियों तथा दर्शकों की सुविधा के लिए चार एंट्री गेट बनाए गए हैं। स्टेडियम में आधुनिक हॉकी ग्राउंड के साथ-साथ वार्म-अप एरिया भी तैयार किया गया है।

पुलिस-प्रशासन ने दर्शकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थल का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें। ताकि कार्यक्रम के दौरान कोई असुविधा न हो। इसके लिए जरूरी संपर्क नंबर जारी किए हैं ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके। आपातकालीन नंबर:

  • एसडीपीओ राजगीर: 9431800111
  • एमवीआई: 9431167838
  • ट्रैफिक डीएसपी: 9031620932
  • एडीटीओ: 9430810579
  • सीओ: 8544412708
  • एसएचओ राजगीर: 9431822176
  • एसएचओ छबीलापुर: 9431822177

इस तरह महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट 2024 के आयोजन के लिए राजगीर पूरी तरह तैयार है और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के सफल आयोजन की उम्मीद की जा रही है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future