अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

हिलसा में चोरों का तांडव जारी: अब थाना और विधायक आवास के पास भीषण चोरी

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना क्षेत्र में चोरी और डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्होंने थाना और विधायक आवास के पास स्थित एक बैंक मैनेजर के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया हैं। यह घटना कौटिल्य नगर मोहल्ले की हैं, जो पुलिस सुरक्षा के ठीक पीछे का इलाका हैं।

शनिवार को हुई इस वारदात ने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया हैं। पीड़ित श्रवण कुमार, जिनका बेटा आरा में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने के लिए पैतृक गांव गए हुए थे। जब वे शनिवार को अपने घर वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ पाया। घर के अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

चोरों ने घर के सभी कमरों के ताले तोड़कर अंदर रखी अलमारी, बक्से और पलंग के दीवान को तोड़कर कीमती सामान और नकदी चुरा ली। चोरी गए सामान में करीब 5.5 लाख रुपये के जेवरात और 5 हजार रुपये नगद शामिल थे। चोर घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे थे।

यह घटना और भी चौंकाने वाली इसलिए हैं, क्योंकि यह मकान थाना और विधायक आवास के बिल्कुल नजदीक हैं। बावजूद इसके चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इससे स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर गहरी नाराजगी हैं।

बता दें कि हिलसा थाना क्षेत्र में यह पहली घटना नहीं हैं। बीते शुक्रवार को एक रिटायर्ड नर्स के घर से भी 20 लाख रुपये की चोरी हुई थी। वहीं एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी बड़ी चोरी की घटना हैं। जिसने पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर थाना और विधायक आवास के पास ऐसी घटनाएं हो रही हैं तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा?

वहीं योगीपुर में स्वर्ण व्यवसायी के घर डकैती के बाद स्थानीय जदयू विधायक ने बयान दिया था कि सुनसान स्थानों पर घर बनाने की वजह से इस तरह की घटनाएं होती हैं। स्थानीय लोगों ने इस बयान का विरोध किया था। अब घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह की चोरी होने के बाद लोगों में और ज्यादा आक्रोश हैं। लोगों का कहना हैं कि यह घटना दर्शाती हैं कि सुनसान जगहों के बजाय अब घने इलाकों में भी चोरों का आतंक फैला हुआ हैं।

वहीं हिलसा थानाध्यक्ष का वही रटा-रटाया जबाव है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल की जांच की हैं। उनका कहना हैं कि चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया हैं और उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं।

हालांकि इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास कमजोर होता दिख रहा हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं कि चोरों का गिरोह लगातार इलाके में सक्रिय हैं और पुलिस इन्हें रोकने में विफल रही हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस इन चोरियों का पर्दाफाश कब तक कर पाती हैं और क्षेत्र में फिर से सुरक्षा का माहौल कब बनेगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future