सोहसराय में नदी किनारे शौच पर बैठे युवक को गोली मारी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीती रात सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर पुल के पास दुर्लभ उर्फ दिवाकर कुमार नामक एक युवक को गोली मार दी गई। 19 वर्षीय जख्मी युवक आशा नगर का निवासी बताया जाता है। बदमाशों ने अंधाधुन फायरिंग कर उसे निशाना बनाया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में डर और चिंता पैदा कर दी है।

घायल युवक को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजनों ने उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया है। युवक को गोली जांघ में लगी है और उसके परिवार का आरोप है कि यह हमला पूर्व के विवाद के चलते किया गया है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि युवक शौच के लिए नदी किनारे बैठा था। तभी घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मारी। परिवार ने मिथलेश पासवान पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। सोहसराय थाना पुलिस अब मामले की गहन जांच करने में जुटी हुई है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक को पुरानी रंजिश के कारण गोली मारी गई है या फिर कोई अन्य वजह है। जख्मी युवक के अनुसार बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था और वह उन्हें पहचान नहीं पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें