खेल-कूदनालंदाफीचर्डबिग ब्रेकिंगराजगीर

महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: सलीमा टेटे की कप्तानी में खेलेगा भारतीय हॉकी टीम

राजगीर (नालंदा दर्पण)। नवनिर्मित हॉकी स्टेडियम राजगीर में आगामी 11 से 20 नवंबर तक महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी  में शामिल होने वाली भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। सलीमा टेटे को टीम का कप्तान तो वहीं नवनीत कौर को टीम उपकप्तान नियुक्त किया गया।

इस टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला 11 नवंबर को मलयेशिया के खिलाफ होगा और टीम का लक्ष्य पिछले साल रांची में जीते हुए खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करना होगा।

मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से होगी टक्करः इस एशियाई महाद्वीप टूर्नामेंट में भारतीय टीम का सामना चीन, जापान, कोरिया, मलयेशिया और थाईलैंड जैसी एशिया की शीर्ष टीमों से होगा। चीन ओलंपिक रजत पदक विजेता हैं। वह टूर्नामेंट में एक कड़ी चुनौती पेश करेगा।

वहीं, पिछली बार के चैंपियन होने के नाते भारतीय महिला हॉकी टीम पर खिताब बचाने का बड़ा दबाव रहेगा। हालांकि भारतीय टीम ने कठिन प्रशिक्षण और अभ्यास के साथ अपनी तैयारी पूरी की हैं।

कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, ‘एक बड़े टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करना गर्व का विषय हैं। हमारे पास एक अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का समावेश हैं, और हमारा लक्ष्य अपने खिताब की रक्षा करना हैं’।

चोट के बाद लौट रहीं अनुभवी खिलाड़ीः टीम की अनुभवी मिडफील्डर सुशीला चानू और फॉरवर्ड ब्यूटी डुंगडुंग चोट से उबरकर वापसी कर रही हैं। यह भारतीय टीम को नया उत्साहजनक सूचना है। सलीमा के साथ मिडफील्ड में नेहा, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो और लालरेम्सियामी जैसे कुशल खिलाड़ी टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।

वहीं नवनीत कौर, संगीता कुमारी, दीपिका और प्रीति दुबे जैसी अनुभवी फॉरवर्ड खिलाड़ी आक्रामक क्षमता को मजबूत बनाएंगी।

उपकप्तान नवनीत कौर ने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने को लेकर कहा, ‘हमारे दर्शक हमारी प्रेरणा हैं, और हम उनके समर्थन से एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मजबूती से खड़े होंगे। हमारे पास एकजुटता और आत्मविश्वास हैं’।

भारतीय महिला हॉकी टीम की सूची-

  • गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम।
  • डिफेंडर: उदिता, ज्योति, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी।
  • मिडफील्डर: नेहा, सलीमा टेटे, शर्मिला देवी, मनीषा चौहान, सुनेलिता टोप्पो, लालरेम्सियामी।
  • फॉरवर्ड: नवनीत कौर, प्रीति दुबे, संगीता कुमारी, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग।

बिहार के लिए गर्व का क्षणः राजगीर में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन बिहार के लिए एक विशेष अवसर हैं। यह न केवल खेल क्षेत्र में राज्य की पहचान बनाएगा, बल्कि पर्यटन को भी प्रोत्साहन देगा।

दर्शकों को उम्मीद हैं कि भारतीय टीम पूरे जोश के साथ इस टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खिताब की रक्षा करेगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future