महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी की धूम, ट्रॉफी गौरव यात्रा का भव्य आगाज़

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में आगामी महिला एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की तैयारी जोरों पर हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार के लिए सीएम नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’ का शुभारंभ कर दिया हैं। यह यात्रा सूबे के 38 जिलों का भ्रमण करेगी और 7 नवंबर को नालंदा और 10 नवंबर को राजगीर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

बता दें कि इस खेल अभियान का उद्देश्य केवल ट्रॉफी का प्रचार करना नहीं हैं, बल्कि बिहार में खेल भावना और हॉकी के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना भी हैं। ‘हॉकी का पर्व, बिहार का गर्व’ इस यात्रा का टैगलाइन हैं। यह आयोजन की भव्यता और राज्य के गर्व को रेखांकित करता हैं।

तैयारियों की झलकः महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए राजगीर के 90 एकड़ में फैले अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर को सुसज्जित किया जा रहा हैं। इस आयोजन के लिए नया एस्ट्रो टर्फ आस्ट्रेलिया से मंगाया गया हैं। इस पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

परिसर में मौजूद खेल विश्वविद्यालय और राजकीय खेल अकादमी इस आयोजन के लिए तैयार हो चुके हैं। जबकि 18 एकड़ में निर्मित हो रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अगले साल तक पूरा हो जाएगा।

पहले यह परियोजना 740 करोड़ रुपये में पूरी होनी थी। परंतु निर्माण में देरी के कारण इसकी लागत बढ़कर 851 करोड़ रुपये हो गई हैं।

दर्शकों के लिए निःशुल्क प्रवेशः इस हॉकी प्रतियोगिता की खास बात यह हैं कि राज्य सरकार ने दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश की सुविधा दी हैं। यह पहली बार हो रहा हैं कि बिहार में किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन में दर्शकों को बिना शुल्क के मैच देखने का अवसर मिलेगा।

सुरक्षा और व्यवस्थाः जिला प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष योजनाएं तैयार की हैं। ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। भारी संख्या में दर्शकों की उम्मीद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

भारतीय टीम की तैयारीः भारतीय महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी 5 नवंबर को राजगीर पहुंचेंगे। यहां बिहार खेल अकादमी में 3 दिनों तक विशेष प्रैक्टिस सत्र आयोजित किया जाएगा। ताकि खिलाड़ी इस बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। बिहार के खेल इतिहास में यह महिला एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज मानी जा रही हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker