विश्व धरोहर नालंदा विवि भग्नावेश के पास 3 दुकानों को फूंका, लाखों का नुकसान

नालंदा दर्पण डेस्क। विश्व धरोहर प्रचीन नालन्दा विवि के भग्नावशेष के पास के दुकानों में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे उसमें रखे सारे सामान जलकर राख हो गए।

खबरों के मुताबिक नालंदा मोड़ के निकट विद्यापीठ स्कूल के बगल में श्रृंगार की दुकान में आग लगाई गई। वहीं ऐतिहासिक नालन्दा विवि के भग्नावशेष के निकट दो दुकान में आगलगी की गई। जिससे तीनों दुकान में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए।

विश्व धरोहर नालंदा विवि भग्नावेश के पास वर्षों से दुकान लगाकर जीविकोपार्जन चला रहे मुन्ना पासवान एवं सुदन पासवान की दुकान में बीती रात करीब 2 बजे असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

इस दौरान रात्रि गश्ती कर रहे पुलिस ने आग को देखते ही दमकल बुलावाकर आग पर काबू पाया और इससे दर्जनों दुकानों को जलने से बचा लिया गया।

दूसरी ओर नालंदा मोड़ से कुछ दूर स्थित विद्यापीठ विद्यालय के बगल में स्थित है एक श्रृंगार की दुकान में भी असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे वह राख हो गई।

श्रृंगार दुकान मालिक संजय प्रसाद के अनुसार रात्रि में ही उन्हें दुकान में आग लगने के बारे में जानकारी दी गई। वे दौड़े-दौड़े वहां पहुंचे, तब तक आग पूरे दुकान लील चुका था।

इस दुकान के पीछे खिड़की के पास एक स्प्राइट की बोतल में पेट्रोल रखा हुआ है। आशंका है कि पेट्रोल डालकर उसकी दुकान को जला दिया गया। जिसमें करीब 3.30 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

 

देवर भाभी ने एक साथ जहर खाकर की आत्महत्या, गाँव में मचा कोहराम

सरकारी उपेक्षा का शिकार राजगीर कन्या मध्य विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण

प्रत्याशी की दर्दनाक मौत के बाद वरदाहां पंचायत में मुखिया पद का चुनाव स्थगित

इसलामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान मुखिया प्रत्याशी की सड़क हादसा में मौत

चुनाव चिन्ह आवंटन की खुशी, बंद कमरा में मुखिया पति-पंचायत सेवक का देखिए बार बाला डांस, वायरल हुआ वीडियो

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future