अन्य
    Sunday, February 9, 2025
    अन्य

      वेणुवनः विश्व का पहला बौद्ध विहार है राजगीर में बाँस का यह दर्शनीय जंगल

      नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार के नालंदा जिला में राजगीर हिन्दू, बौद्ध और जैन मतावलंबियों के लिए समान रूप से आस्था का एक बड़ा केंद्र है। यहाँ गर्म जलकुंड के पास ही वेणुवन महाविहार है। जो कभी राजकीय उद्यान था। वेणुवन का तात्पर्य बाँस का जंगल होता है।

      विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर का वेणुवन  एक प्राचीन उद्यान माना जाता है। गौतम बुद्ध को यह उद्दान राजगीर के तात्कालीन महाराज से दानस्वरुप भेंट मिला था।

      कहा जाता है कि गौतम बुद्ध ‘बुद्धत्व’ की प्राप्ति के बाद पहली वर्षा ऋतु के चार महीने यहीं रुके थे। इसलिए वेणुवन को विश्व का पहला बौद्ध विहार होने का गौरव प्राप्त है।

      वेणुवन परिसर में एक ‘नव वेणुवन विहार’ का निर्माण कराया गया है। इसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने किया था।

      वेणुवन एक कृत्रिम जंगल है, जो बिहार के नालंदा ज़िले में अधिसूचित क्षेत्र राजगीर में स्थित है। यह बाँस का जंगल कभी राजकीय उद्यान हुआ करता था।

      महाराज अजातशत्रु ने ये विहार ख़ासतौर पर भगवान बुद्ध को उपहार में दिया था, ताकि श्रद्धालु उनके आसानी से दर्शन कर लाभ प्राप्त कर सकें।

      ‘महावंश’ के अनुसार वेणुवन राजगृह में वैभार पर्वत की तलहटी में नदी के दोनों ओर स्थित था। इसे मगध सम्राट बिंबसार ने गौतम बुद्ध को समर्पित कर दिया था। इसे ‘महावंश’ में ‘वेणुवनाराम’ कहा गया है।

      संभवतः बाँस के वृक्षों की अधिकता के कारण ही इसे वेणुवन कहा जाता था। ‘बुद्धचरित’ के अनुसार “तब वेणुवन में ‘तथागत’ का आगमन सुनकर मगधराज अपने मंत्रिगणों के साथ उनसे मिलने के लिये आए।

      यह जगह वर्तमान में पिकनिक और आनंद के लिए एक श्रेष्ठ स्थान है। इस स्थान की वर्षों से उपेक्षा की गई थी, इसलिए राज्य सरकार ने इसे बेहतर बनाने के लिए कई क़दम उठाए हैं।

      यहाँ पर एक तालाब और फव्वारा भी है। तालाब में काफ़ी संख्या में मछलियाँ हैं। लोग यहां आते हैं और इन मछलियों को कुछ न कुछ जरुर खिलाते हैं।

       

       

      विश्व धरोहर नालंदा विवि भग्नावेश के पास 3 दुकानों को फूंका, लाखों का नुकसान
      देवर भाभी ने एक साथ जहर खाकर की आत्महत्या, गाँव में मचा कोहराम
      सरकारी उपेक्षा का शिकार राजगीर कन्या मध्य विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण
      ओबीसी कोटा से डीएसपी बनी श्वेता का गांववासियों ने यूं किया स्वागत
      जैतीपुर मोड़ ज्वेलर्स शॉप में हुई भीषण चोरी मामले में चंडी थानेदार की गजब कार्यशैली !

      3 COMMENTS

      Comments are closed.

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!