अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

लहेरी थाना क्षेत्र में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। लहेरी थाना क्षेत्र के सोहनकुआं ब्रम्हस्थान मोहल्ले में बदमाशों ने दिनदहाड़े दोस्तों के साथ बैठे एक युवक को गोली मार दी। आनन फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।  जख्मी सोहनकुआं निवासी नथुन यादव का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जाता है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी और थानाध्यक्ष दीपक कुमार अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवक से घटना की जानकारी ली।

डीएसपी ने बताया कि युवक से पूछताछ की गई है। युवक अभी घटना का स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहा है। आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य श्रोत से बदमाशों की पहचान की गई है। जल्दी मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

वही मोहल्ले में चर्चा है कि ब्राउन शुगर के कारोबार को लेकर गोलीबारी की घटना घटी है। मोहल्ले के युवकों के बीच इसका कारोबार जोर शोर से चल रहा है।

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।