धर्म-कर्मनालंदापर्यटनफीचर्डबिग ब्रेकिंगराजगीर

पावापुरी महोत्सव में भगवान महावीर की 10 फुट ऊंची बालू की प्रतिमा बनी आकर्षण

पावापुरी (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के पावापुरी में भगवान महावीर की निर्वाणस्थली पर आयोजित 2550वें निर्वाण महोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय पावापुरी महोत्सव संपन्न हुआ। इस भव्य महोत्सव में मुख्य आकर्षण का केंद्र बने अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने एक बार फिर अपनी बेहतरीन कला का अद्भुत प्रदर्शन किया है।

मधुरेन्द्र ने 24 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद महावीर स्वामी की एक 10 फुट ऊंची बालू की प्रतिमा उकेरी है। यह प्रतिमा महोत्सव के मुख्य सांस्कृतिक मंच के सामने रखी गई है।

यह कलाकृति भगवान महावीर के अहिंसा और शांति के संदेश को प्रदर्शित करती है। जिसने यहां आए दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अनोखी कलाकृति ने पावापुरी महोत्सव को और भी खास बना दिया है। यहां लोग इस भव्य प्रतिमा के साथ अपनी यादगार तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।

मधुरेन्द्र ने अपनी कला के माध्यम से भगवान महावीर की शिक्षाओं को जीवंत रूप दिया है। उनकी इस रेत की कलाकृति ने न केवल भारतीय दर्शकों बल्कि विदेशों से आए जैन सैलानियों का भी ध्यान आकर्षित किया है।

मधुरेन्द्र हमेशा देश विदेशों में हुए प्रकृति घटनाएं तथा जवलंत विषयों पर तुरंत अपनी विशेष कलाकृति प्रस्तुत कर समाज को नया संदेश देते हैं। वे अब तक वैश्विक शान्ति सम्मान, राष्ट्रपति सम्मान, बिहार रत्न, चम्पारण गौरव, यूथ आईकॉन, आम्रपाली सम्मान, वैशाली गणराज्य, मगधरत्न, शाहिद सम्मान सहित सैकड़ों एवार्ड हासिल कर चुके हैं।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र वैश्विक शांति और सामाजिक संदेशों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अतीत में भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में अपनी अद्वितीय कला का प्रदर्शन किया है।

उन्होंने नेपाल के विश्व प्रसिद्ध गढ़ी माई मेला, अंतराष्ट्रीय रेत कला उत्सव ओड़िसा, विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, बिहार के राजगीर महोत्सव, बौध महोत्सव गया, थावे महोत्सव, मंदार महोत्सव बांका, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश विदेशों में सैकड़ों सरकारी आयोजनों में अपनी कला का प्रदर्शन कर कर बिहार का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया हैं।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार