अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

छट्ठी समारोह की रात्रि भोज के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 10 साल के बच्चे को गोली लगी, मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में हर्ष फायरिंग के मामले में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला मानपुर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव की है. जहां हर्ष फायरिंग के दौरान एक दस साल के बच्चे के सर में गोली लग जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

दरअसल विशुनपुर गांव में कमलेश पासवान के चचेरे भाई इंद्र पासवान के यहां एक बच्चे ने जन्म लिया. उसी की खुशी में परंपरानुसार छटठी समारोह के मौके पर विशुनपुर गांव में रात्रि भोज का आयोजन किया गया. इस रात्रि भोज में उत्तम कुमार उर्फ दिलखुश लोगों को पानी पिलाने का काम कर रहा था.

इसी बीच भोज में शामिल होने आए दूसरे गांव टाडापर के मांझी समाज के लोगो ने नशे की हालत में खुशियों का इजहार करते हुए हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया. जिसमें एक गोली उत्तम कुमार उर्फ दिलखुश के सिर में जा लगी. जिसे आनन फानन में बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही पल भर में खुशियां मातम में तब्दील हो गई. इस मामले में मानपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए हथियार को बरामद कर लिया है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »