अस्थावांअपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नींबू तोड़ने को लेकर मासूम की पीट-पीटकर हत्या, भड़की हिंसा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के सकरावा गांव में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में 12 वर्षीय बच्चे शुभम कुमार की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और दो समुदायों के बीच जमकर रोड़ेबाजी, हंगामा तथा हिंसक झड़प हुई।Nalanda Violence 6

मिली जानकारी के अनुसार शुभम कुमार गांव में ही गोरे खान के घर के पास लगे पेड़ से नींबू तोड़ रहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि गोरे खान के दोनों पुत्रों ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल शुभम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

बच्चे की मौत की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश भड़क उठा। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और करीब आधे घंटे तक गांव में रोड़ेबाजी होती रही।

हालात उस समय और बिगड़ गए जब पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।Nalanda Violence 4

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प भी हुई। उग्र भीड़ ने आरोपी पक्ष के घर को भी निशाना बनाया और वहां जमकर पथराव किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिले के कई थानों की पुलिस के साथ डीएसपी, एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर डीएम कुंदन कुमार और एसपी भारत सोनी भी सकरावा गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।Nalanda Violence 1

एसपी भारत सोनी ने बताया कि मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने और हिंसा फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर निर्दोष लोगों के साथ मारपीट और लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।Nalanda Violence 8

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.