पिंटू सिंह को गोली मारने के मामले में अब तक 2 गिरफ्तार, राजगीर डीएसपी की वीडियो ट्वीट

“इन दो गुटों के बीच पूर्व से ही आपसी रंजीश रहा है। इस संबंध में पहले लहेरी थाना एक प्रथमिकी दर्ज की गई है। वह घटना वर्ष 2020 की है, तभी से दोनों के बीच आपसी रंजिश चली आ रही है। कल की घटना उसी से जुड़ी घटने की प्रतीत होती है…

2 arrested so far in the case of shooting of Pintu Singh Rajgir DSPs video tweet 2नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के धरहारा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पोते पिंटू उर्फ प्रगति कुमार को गोली लगने की घटना में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला पूर्व आपसी विवाद का लग रहा है। घटना में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

नालंदा पुलिस ने जारी वीडियो ट्वीट में राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही इस मामले में संलिप्त अन्य सभी लोगों को दबोच लिया जाएगा।

डीएसपी ने यह भी बताया है कि प्रारंभिक अनुसंधान में पता चला है कि इन दो गुटों के बीच पूर्व से ही आपसी रंजीश रहा है। इस संबंध में पहले लहेरी थाना एक प्रथमिकी दर्ज की गई है। वह घटना वर्ष 2020 की है, तभी से दोनों के बीच आपसी रंजिश चली आ रही है। कल की घटना उसी से जुड़ी घटने की प्रतीत होती है।

डीएसपी ने कहा है कि पुलिस फिलहाल अन्य बिन्दुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है। इसमें अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है। सिलाव थानाध्यक्ष अभी पटना अस्पताल (जहां जख्मी का ईलाज हो रहा) में कैंप कर रहे हैं। लिखित सूचना मिलते ही तुरंत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »