गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

दो मंजिला मकान का छज्जा गिरने से 2 की मौत, कई जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र इलाके के हरगावां पंचायत में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जाते हैं।

हरगावां पंचायत के मुखिया के अनुसार पिछले 24 घंटे से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश में सभी लोग अपने घरों में आराम कर रहे थे कि इसी दौरान वाले पासवान का काफी पुराना दो मंजिला मकान का छज्जा भरभरा कर घर के कई सदस्यों पर गिर गया। जिससे कई लोग मलबे के अंदर दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

मकान का छज्जा गिरने की आवाज को सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला।

आनन फानन में सभी को इलाज के लिए पावापुरी विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में 65 वर्षीय श्याम सुंदरी देवी और 25 वर्षीय रंजू देवी की मौत हो गई। जबकि अंकिता कुमारी, निकिता कुमारी समेत कई लोग का जख्मी हालत में इलाज चल रहा है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »