गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

गैस एजेंसी कर्मी को दिनदहाड़े पिस्तौल दिखाकर 24 हजार रुपए नगद और दो मोबाईल की लूट

इसलामपुर (नालंदा दर्पण )। सशस्त्र बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर आज दोपहर बाद करीब एक बजे शेखल्ली गांव के पास ग्रामीण उपभोक्तओं को रसोई गैस मुहैया कराने जा रही वाहन कर्मियों से दिनदहाड़े 24 हजार रुपए नगद समेत मोबाईल लूट ली।

24 thousand rupees and two mobiles looted by showing pistol to gas agency worker in broad daylight
पीड़ित चालक व खलासी बबलु कुमार…

बताया जाता है प्रमोद एचपी गैस एजेंसी के द्वारा ग्रामीण इलाके में वाहन से रसोई गैस उपभोक्ताओं के पास पहुंचाने जा रहे वाहन को सड़क लुटेरो ने रोका और नगद समेत मोबाईल लूटकर चलते बने।

पीड़ित चालक व खलासी बबलु कुमार ने बताया कि शेखल्ली गांव में कुछ रसोई गैस टंकी वितरण कर दूसरे गांव में जाने के दौरान पुलिया के पास लुटेरों ने सड़क किनारे एक वाइक लगा रखा था। उस वाइक में कोई नम्बंर लिखा नहीं था।

वहां पर पहुंचते ही तीन वदमाशो ने पिस्तौल का भय दिखाते हुए गाडी को रोकवाया और मार-पीट कर चालक मनीष कुमार से 22 रसोई गैस टंकी की राशि 24,140 रुपए के साथ दो मोबाइल लूटकर बाइक से फरार हो गए।

इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। समाचार प्रषण तक लुटेरों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »