अदित्य कौशिक (बिहार शरीफ़)। शुक्रवार की अहले सुबह बिहार थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय के चहारदीवारी सड़क की ओर गिर गई दीवार गिरने से उसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई है। वहीं आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के हरगावां विशुनपुर गांव निवासी राजमतिया देवी के रूप में की गई है।
दरअसल बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय में कोर्ट का काम चल रहा था। उसी दौरान सड़क किनारे खड़ी दीवाल भरभरा कर नीचे गिर गई। जिसमें दबकर एक महिला की मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुट गई है घायलों को सदर अस्पताल भेज दिया गया है वहीं सड़क से मलबे हटाने का काम किया जा रहा है।