प्रशासननालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

नालंदा में 38 हेडमास्टरों पर गिरी गाज, ई-शिक्षा कोष पर लापरवाही पड़ी भारी

यदि 24 घंटे के भीतर उपरोक्त हेडमास्टर संतोषजनक जवाब नहीं देते तो उनके खिलाफ विभाग सख्त कदम उठाएगा। इसमें संबंधित दिनों के खाद्यान्न एवं राशि की कटौती करने के साथ-साथ अन्य अनुशासनिक कार्रवाई भी की जाएगी…

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 विद्यालयों के हेडमास्टरों को कठोर चेतावनी दी है। इन हेडमास्टरों पर आरोप है कि उन्होंने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों के आंकड़े अपलोड करने में लापरवाही बरती। इसके चलते विभाग ने उन्हें 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

शिक्षा विभाग द्वारा पीएम पोषण योजना के तहत सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया था कि वे पोर्टल पर लाभान्वित बच्चों की संख्या अपलोड करें। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया था कि बच्चों को समय पर भोजन और अन्य सुविधाएं प्राप्त हों। लेकिन लगातार निर्देशों के बावजूद 38 विद्यालयों के हेडमास्टर इस कार्य में लापरवाही बरत रहे थे।

डीपीओ पीएम पोषण योजना अंशु कुमारी ने बताया कि बच्चों की संख्या अपडेट न करना गंभीर अनुशासनहीनता मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि सख्त निर्देशों के बावजूद कई विद्यालयों में आंकड़े अपडेट नहीं किए जा रहे थे। अब सभी हेडमास्टरों को 24 घंटे के भीतर जवाब देना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ खाद्यान्न और राशि में कटौती के साथ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

बहरहाल जिन 38 विद्यालयों के हेडमास्टरों पर गाज गिरी है, उनमें प्रावि मीरगंज, प्रावि वाजिदपुर, प्रावि रोजेबदरे आलम, उर्दू मवि बड़ी दरगाह, कन्या मवि छोटी पहाड़ी, प्रावि जलालपुर, मवि साठोपुर, प्रावि प्रखंड कॉलनी, प्रावि बहुआरा, प्रावि केवलविगहा, प्रावि सुखानन्दपुर, मवि छबीलापुर, प्रावि नौबतपुर, उर्दू कन्या प्रावि मीरदाद, उर्दू प्रावि बारादरी, कन्या मवि महलपर, मवि मघड़ा, नप्रावि गरीबपुर, उमवि मुरारपुर, प्रावि बासवनविगा, मवि मुरौरा, न. प्रावि विशुनपुर कोरियारी, प्रावि सलेमपुर, उर्दू प्रावि हरगावां, प्रावि नगमा मेघी, उमवि शेखोपुर, मवि पहाड़पुरा, प्रावि देवीसराय, प्रावि कमरपुर पहाड़पुर, नप्रावि ककरौरिया, उर्दू कन्या प्रावि सोहडीह, नप्रावि टॉड़ापर, प्रावि नगमा तिउरी, उमवि हवेली, उमवि नवीनगर तुंगी, उमवि समस्ती, उर्दू कन्या प्रावि ईमादपुर और उर्दू मवि ईमादपुर विद्यालय शामिल हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future