नूरसराय PNB शाखा के BM समेत 4 साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

नूरसराय (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में साइबर क्राइम के मामलों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नालंदा साइबर थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें पीएनबी के नूरसराय शाखा के प्रबंधक निरंजन कुमार भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार तीन अलग-अलग साइबर फ्रॉड मामलों में जांच के दौरान यह खुलासा हुआ। सरमेरा निवासी अश्वनी शंकर और शेखपुरा निवासी रवि महतो को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। उनसे पूछताछ में पता चला कि पीएनबी शाखा के डेटा लीक में शाखा प्रबंधक निरंजन कुमार की अहम भूमिका है।

इसके बाद पुलिस ने बैंक प्रबंधक के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान साइबर फ्रॉड से जुड़े कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके घर से छह बोतल अवैध अंग्रेजी शराब भी मिली। जिसके चलते उन्हें उत्पाद विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

इसी मामले में पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक गौरव कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। गौरव पर फ्रॉड में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।

साइबर थाना पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अन्य साइबर क्राइम मामलों में जुड़े लोगों और नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। नालंदा साइबर थाना की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker