नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

नालंदा में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 4 साल का बच्चा, सुनाई दे रही है बच्चे की आवाज, रेस्क्यू जारी

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा थाना क्षेत्र के भदारी गांव में एक 4 साल का बच्चा शिवम 150 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना रविवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। बोरवेल से उसके रोने की आवाज आ रही है।

1 1खबरों के मुताबिक रेस्क्यू में स्थानीय प्रशासन जुटा हुआ है। बच्चे को पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही है। बोरवेल के आसपास जेसीबी से खुदाई की जा रही है। एसडीआरएफऔर एनडीआरएफ को सूचना दी गई है।

नालंदा थाने के भदारी गांव में डोमर मांझी का बेटा शिवम कुमार अपनी मां रेणू देवी के साथ खेत में गया था। चुहन सिंह के खेत में बोरिंग फेल हो जाने के कारण उसे ताड़ के पत्ते से ढंका गया था।

शिवम की मां खेत में काम करने लगी और तभी शिवम पेड़ के पास आ कर खेलने लगा। इस बीच अचानक से वह बोरवेल में गिर गया। आवाज होने के बाद उसकी मां दौड़ी, इसके बाद अन्य ग्रामीणों को भी इसकी जानकारी दी।

खबरों के मुताबिक घटना की सूचना फैलने के करीब एक घंटे बाद साढ़े दस बजे बोरवेल में मेडिकल सिलेंडर के पाइप से ऑक्सीजन देना शुरू किया गया है। चुहन सिंह के खेत में यह बोरवेल फेल हो जाने के बाद मजदूरों ने उसे तार के पत्ते से ढंक दिया गया था। करीब साढ़े 10 बजे से दो जेसीबी की मदद से बगल में खुदाई कर बच्चे को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पौने 11 बजे के करीब घटनास्थल पर जिला आपदा शाखा प्रभारी कृष्ण कुमार उपाध्याय भी पहुंच गए। पटना से एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

मौके पर सिलाव अंचलाधिकारी शंभू मंडल, नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। प्रशासन ने मौके पर तीन जेसीबी बुलाई। बोरवेल के आसपास की मिट्‌टी हटाने के लिए खुदाई की जा रही है। मेडिकल इमरजेंसी को भी कॉल किया गया। बच्चे को ऑक्सीजन सप्लाई भी दी जा रही है।1 21 4

Child fell into 150 feet deep borewell in Nalanda childs voice is heard rescue continues 5

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।