बिजलीकर्मी पुत्र को अगवा कर फोन पर माँगी 50 लाख रुपए की फिरौती

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार नगर थाना क्षेत्र में एक बिजलीकर्मी के पुत्र का अपहरण कर 50 लाख रुपए की फिरौती माँगी गई है।

50 lakh ransom demanded on phone after kidnapping the son of an electrician 2अस्पताल चौक के समीप मुसादपुर निवासी बिजली विभाग की कर्मी उर्मिला देवी द्वारा बिहार थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विगत 16 अक्टूबर को उसके 20 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार ने कहा कि अमेजन से टेबल आया है। टेबल लाने के लिए 150 रुपया घट रहा है। वह पुत्र को 150 रुपया देकर ऑफिस के लिए निकल गईं।

इसके बाद उर्मिला के नाती ने कॉल कर बताया कि मामा (नीतीश) ने मैसेज किया है कि वह खंदकपर अपने दोस्त से मिलने गए हैं। देर शाम तक पुत्र नहीं लौटा तो उन्होंने उसके मोबाइल पर कॉल किया। दोनों नंबर स्विच ऑफ मिला।

इसी बीच देर रात उनके पुत्र के मोबाइल से किसी ने कॉल कर कहा कि नीतीश मेरे पास है। अगले दिन 50 लाख का इंतजाम कर लेना। पुलिस को सूचना देने पर उसे जान से मार देंगे।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस युवक की बरामदगी के लिए कार्रवाई में जुटी है। दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

उर्द्धनग्न युवती का होटल में फांसी लगाते वीडियो वायरल करने वाला गिरफ्तार

बच्ची संग गंदी हरकत करते धराया किशोर, हुई पिटाई, पुलिस को सौंपा

संरक्षण के अभाव में बिखर रहे हैं नालंदा की इस ‘छोटी अयोध्या’ के सुनहरे अतीत

इसलामपुर में मुखिया प्रत्याशी समेत 55 लोगों पर एफआईआर, 2 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

तारकेश्वरी सिन्हाः चंडी की वह महान महिला शख्सियत, जो ‘संसद सुंदरी’ से ‘आंधी’ की किरदार बन गई

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker