सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक कर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचने वाले 6 अपराधी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के लोकप्रिय और अधिक सब्सक्राइब वाले अकाउंट्स को हैक कर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचने वाले 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नालंदा एसपी भारत सोनी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत हुई है।

गिरफ्तार साइबर अपराधियों की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी उज्ज्वल प्रसाद के पुत्र मिथिलेश कुमार, जोलह विगहा निवासी महेंद्र कुमार सिंह के पुत्र चंदन कुमार, जहानाबाद जिला के हुलासगंज थाना क्षेत्र के नंदन बिगहा गांव निवासी संजय प्रसाद के पुत्र सूरज कुमार, भगवानपुर गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद के पुत्र पिंटू कुमार, खुदागंज थाना क्षेत्र के परसुराय गांव निवासी संजय कुमार के पुत्र राहुल कुमार भान और रांची जिला के रातू रोड शास्त्री चौक मधुकम निवासी सागर प्रसाद के पुत्र अंकित नयन पटेल के रूप में हुई है।

नालंदा साइबर थाना प्रभारी डीएसपी ज्योति शंकर के अनुसार यह गिरोह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के उन अकाउंट्स को निशाना बनाता था। जिनके लाखों सब्सक्राइबर्स या फॉलोवर्स होते थे। इन अकाउंट्स को हैक करने के बाद वे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचते थे। बिक्री की रकम क्रिप्टो वॉलेट के जरिए प्राप्त की जाती थी। ताकि ट्रांजेक्शन को ट्रैक करना मुश्किल हो।

पुलिस ने गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। जिसमें 12 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड, 2 मोटरसाइकिल एवं अन्य डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज़ शामिल हैं।

फिलहाल गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इनके अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क की जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्य कौन-कौन हैं।

इस बड़ी कार्रवाई में साइबर थाना के पुनि अफसर हुसैन, अमरेंद्र कुमार, अभिनव कुमार दुबे, पुअनि सद्दाम हुसैन खां, हवलदार फिरोज आलम और सिपाही अमित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”ASC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker