नालंदा जिला संचालन समिति की बैठक में 71 योजनाओं को मिली मंजूरी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार के जल संसाधन एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में नालंदा जिले के विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उनकी अध्यक्षता ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना और मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत जिला संचालन समिति की आयोजित बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण शामिल हुए।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध संपर्कता प्रदान करने के लिए पुल, पुलिया, पथ और पहुंच मार्गों के निर्माण की प्राथमिकता निर्धारण करना था। इस मौके पर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने एक विस्तृत प्रजेंटेशन के माध्यम से इन योजनाओं का परिचय दिया और निर्माण कार्यों के पांच वर्षीय अनुरक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक जुड़े हुए और छुटे हुए महत्वपूर्ण स्थानों के लिए 71 योजनाओं को मंजूरी दी गई। जिसमें हरनौत में 18, राजगीर में 8, बिहार शरीफ में 18 और हिलसा में 27 योजनाओं का समावेश है। इन सभी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण आबादी को बेहतर कनेक्टिविटी और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।

शहरी विकास योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के लिए भी विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें मंत्री ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों से मंत्री को अवगत कराया।

इस अवसर पर हरनौत विधायक हरिनारायण सिंह, अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार, इस्लामपुर विधायक राकेश रोशन, हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी शरण, राजगीर विधायक कौशल किशोर, बिहार विधान पार्षद रीना यादव, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker