नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफराजनीति

नालंदा के पूर्व बाहुबली विधायक रामनरेश सिंह का केक काटकर मनाया गया 75 वां जन्मदिन

“अपने जमाने के बाहुबली रामनरेश सिंह जेल में रहते हुए मुखिया का चुनाव जीता। उसके बाद वे नालंदा विधानसभा से दो बार निर्दलीय विधायक चुने गए। इसी के साथ-साथ बिहार सरकार के कई उच्च पदों को इन्होंने सुशोभित किया है…

बिहारशरीफ (दीपक विश्वकर्मा)। बिहार शरीफ के रांची रोड में सोमवार को बिहार शांति मिशन के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक रामनरेश सिंह का 75 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाई गई।

75th birthday of Nalandas former Bahubali MLA Ramnaresh Singh celebrated by cutting cake 1इस अवसर पर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ केक काटकर अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य के अलावे नालंदा जिले के कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लेकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

बता दें कि अपने जमाने के बाहुबली रामनरेश सिंह जेल में रहते हुए मुखिया का चुनाव जीता। उसके बाद वे नालंदा विधानसभा से दो बार निर्दलीय विधायक चुने गए। इसी के साथ-साथ बिहार सरकार के कई उच्च पदों को इन्होंने सुशोभित किया है।

पूर्व विधायक रामनरेश सिंह राजनीति से जुड़ने के बाद समाज सेवा के लिए भी अग्रणी रहे और 1981 के दंगे में इन्होंने बिहार शांति मिशन का गठन किया।

इस बैनर के तले दंगाग्रस्त क्षेत्र में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय को उन्होंने बिहार शरीफ मंगवा कर उन्हें संरक्षण और सुरक्षा देने का काम किया था।

इस कार्य से इन्हें काफी लोकप्रियता मिली। इनकी सोच जाति धर्म भेदभाव से ऊपर उठ कर रही यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »