हादसानालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

कैदी वाहन ने बीच सड़क बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, हालत गंभीर

इस हादसा ने यातायात प्रबंधन और सरकारी वाहनों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस तरह की लापरवाही से सड़क हादसों का खतरा बढ़ता है। ऐसे वाहनों की गति और संचालन पर सख्ती बरती जानी चाहिए

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगल कुआं के पास एक कैदी वाहन द्वारा बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारने की घटना सामने आई है। इस हादसे में बाइक चला रहे देवानंद पंडित और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जख्मी पत्नी के अनुसार वे दोनों चंडी से बिहार शरीफ प्रखंड किसी काम से आ रहे थे और जब वे मोगल कुआं के पास पहुंचे, तभी तेज गति से आ रहे कैदी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि वाहन चालक ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद कैदी वाहन लगभग 20 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा। जिसके कारण सोहसराय-मोगल कुआं मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे सोहसराय थाना और बिहार थाना के थानाध्यक्षों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को बहाल किया।

जख्मी देवानंद पंडित को तुरंत इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कैदी वाहन और उसके चालक की जांच शुरू कर दी है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार