आवागमननालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

खुशखबरीः पटना से राजगीर भाया नरसंडा बनेगी फोरलेन सड़क

इन सड़क और फ्लाईओवर परियोजनाओं के पूर्ण होने से न सिर्फ क्षेत्रीय यातायात में सुधार होगा, बल्कि यह बिहार के विकास को एक नई गति भी प्रदान करेगा

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार में यातायात और पर्यटन के क्षेत्र में एक नई क्रांति आने वाली है, जब पटना से राजगीर तक चार लेन की नई सड़क बनेगी। यह परियोजना न सिर्फ सड़क परिवहन को सुलभ बनाएगी, बल्कि राज्य के पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी। वर्तमान में सालेपुर से राजगीर तक दो लेन की सड़क है। जिसे अब चौड़ा किया जाएगा। पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस सड़क का निर्माण जल्द ही शुरू होगा और शिलान्यास भी होने वाला है।

सालेपुर से राजगीर तक दो लेन सड़क के चौड़ीकरण की योजना का कार्य आगामी दिनों में शुरू होगा। बिहार राज्य पुल निर्माण लिमिटेड के अध्यक्ष ने इस बात की पुष्टि की है कि सालेपुर से राजगीर के बीच दो लेन सड़क को चार लेन में बदला जाएगा। यह सड़क सालेपुर से शुरू होकर उत्तरा, भेरिया, नरसंडा, तेलमर होते हुए करौटा तक जाएगी। करौटा के पास यह सड़क राष्ट्रीय उच्च मार्ग (NH-30) से जुड़ेगी।

सालेपुर से करौटा तक के इस मार्ग के निर्माण पर कुल 265 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह परियोजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सितंबर 2020 में शिलान्यास की गई थी और अब इसके कार्यान्वयन की दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। इस सड़क के निर्माण से पटना से राजगीर जाने के लिए तेज और सुगम मार्ग तैयार होगा। जोकि पर्यटन और व्यापार के लिए फायदेमंद साबित होगा।

नई सड़क बनने से राजगीर और इसके आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच में सुधार होगा। साथ ही, राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी एक नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। करौटा से सिलाव और राजगीर तक का मार्ग सुगम हो जाने से यहां की व्यापारिक गतिविधियां तेज होंगी। जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

वहीं बिहारशरीफ से रांची जाने वाले पुराने एनएच पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम भी जोरों पर है। यह फ्लाईओवर एलआईसी मोड़ से शुरू होकर सोगरा कॉलेज तक जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यह भरावपर फ्लाईओवर का निर्माण 1660 मीटर लंबा होगा। जिसमें पुल की लंबाई 1435 मीटर है। इस परियोजना पर 84.6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद बिहारशरीफ शहर से आने वाले वाहन पटना और रांची की ओर बिना किसी बाधा के यात्रा कर सकेंगे।

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker