अब राजगीर में बनेगा इंटरनेशनल बस स्टैंड, जानें क्या है प्लान

Now an international bus stand will be built in Rajgir, know what is the plan
Now an international bus stand will be built in Rajgir, know what is the plan

राजगीर (नालंदा दर्पण)। ऐतिहासिक और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक नगर राजगीर में परिवहन को आधुनिक रूप देने के लिए एक अत्याधुनिक अंतर्राज्यीय बस अड्डा (इंटरनेशनल बस स्टैंड) का निर्माण होने जा रहा है। यह बस अड्डा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की जरूरतों को भी पूरा करेगा। परियोजना के लिए जिला प्रशासन ने 30 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है और उसके निमार्ण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने की योजना है।

इस बस अड्डे में यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जिनमें वातानुकूलित विश्राम गृह, डीलक्स शौचालय, मौसम के अनुसार ठंडा और गर्म पेयजल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित पार्किंग एरिया (बाइक, ऑटो, टैक्सी, कार), बेहतर लाइटिंग और सौंदर्यीकरण, गेस्ट हाउस और रात्रि विश्राम के लिए आवासीय व्यवस्था शामिल हैं।

यह बस अड्डा नेशनल हाईवे 82 (राजगीर-बिहारशरीफ) और नेशनल हाईवे 20 (पटना-रांची) को जोड़ते हुए स्टेट हाईवे 71 से सुगमता से जुड़ा होगा। इसका मतलब है कि बसें अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच पाएंगी। इस बस अड्डे के निर्माण से बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा। इससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

राजगीर में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों के लिए यह परियोजना सफर को आसान और सुखद बनाएगी। यात्रियों को परिवहन के दौरान रुकने, आराम करने और अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।

फिलहाल, राजगीर का बस स्टैंड पटेल चौक के पास है। जिससे बड़े वाहनों की पार्किंग शहर के अंदर ही होती है और लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। नए बस अड्डे के निर्माण के बाद यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

इस परियोजना का उद्देश्य राजगीर की वैश्विक पहचान को बढ़ावा देना और शहर के परिवहन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इस परियोजना के पूरे होने के बाद राजगीर के परिवहन ढांचे में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

अब राजगीर में आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। जाम की समस्या खत्म होगी और परिवहन अधिक सुगम होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

जिला प्रशासन और संबंधित विभाग इस परियोजना को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जता रही हैं। जाहिर है कि जल्द ही यह बस अड्डा एक आकार लेना शुरु करेगा और राजगीर नगर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker