भ्रष्टाचारनालंदाप्रशासनबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

फ्रॉडगिरी पड़ा महंगा: ACS सिद्धार्थ ने सभी DPM-BPM-BRP को हटाया

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से बहाल 61 कर्मियों को एक अप्रैल से सेवामुक्त कर दिया जाएगा। विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) डॉ. एस सिद्धार्थ ने वीडियो कांफ्रेंस के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

यह कर्मी पिछले वर्ष विभिन्न तिथियों में एजेंसियों के माध्यम से बहाल किए गए थे। लेकिन अब विभाग ने इनकी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया है। जिले में एक जिला परियोजना प्रबंधक (DPM), 20 ब्लॉक परियोजना प्रबंधक (BPM) और 40 ब्लॉक संसाधन व्यक्ति (BRP) आउटसोर्सिंग से कार्यरत थे।

शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) सह अपर सचिव के पत्र के अनुसार विद्यालय अनुश्रवण प्रतिवेदनों की समीक्षा में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर प्रविष्ट आंकड़ों और निरीक्षण प्रतिवेदनों में भारी अंतर पाया गया। जिससे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

डीईओ के अनुसार इन कर्मियों की बहाली महलवाला इंटरनेशनल एडुकेयर सर्विसेज और राजू कैटेरर्स नामक आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से की गई थी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन कर्मियों की सेवाएं 31 मार्च तक ही ली जाएंगी। इसके बाद उन्हें हटाया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस प्रकार की गड़बड़ियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आउटसोर्सिंग एजेंसियों की कार्यप्रणाली की भी जांच की जाएगी और यदि अनियमितता पाई गई तो संबंधित एजेंसियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता लाने के प्रयासों का हिस्सा बताया जा रहा है। विभाग का कहना है कि अब कर्मियों की बहाली की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा। ताकि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं से बचा जा सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा