पुलिसअपराधदीपनगरनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफसारे

लूटपाट और छिनतई मामले में नाबालिग समेत 8 अपराधी गिरफ्तार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूटपाट और छिनतई की दो अलग-अलग घटनाओं में शामिल 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने लूटी गई संपत्ति, नकदी, मोबाइल, पर्स और एक देसी पिस्तौल भी बरामद की है। यह कार्रवाई दीपनगर और सारे थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट और छिनतई की घटनाओं के बाद की गई।

पुलिस के अनुसार दीपनगर थाना क्षेत्र में 8 जुलाई को अमन आनंद ने शिकायत दर्ज की थी कि 5 जुलाई की रात करीब 1:15 बजे पावापुरी रेलवे स्टेशन से उतरने के बाद रेलवे ओवरब्रिज के पास दो बाइक सवार पांच अपराधियों ने उन्हें जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया।

अपराधियों ने उन्हें नालंदा यूनिवर्सिटी के पास ले जाकर उनके साथ मारपीट की। उनका मोबाइल और पर्स छीन लिया। साथ ही ऑनलाइन 1000 रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर दीपनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के बाद पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों में पावापुरी ओपी के बकरा गांव निवासी प्रकाश मिस्त्री का बेटा राहुल कुमार, बिहार थाना क्षेत्र के देवकुली घाट निवासी विनोद प्रसाद का बेटा अभिषेक कुमार, दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपर गांव निवासी पप्पू गोप का बेटा निवास कुमार, बिहार थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव निवासी बढ़न यादव का बेटा सन्नी कुमार, लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान निवासी देवेंद्र प्रसाद का बेटा संतोष कुमार उर्फ रपसी, पावापुरी ओपी के पोखरपुर निवासी मिथिलेश चौधरी का बेटा विक्रम कुमार शामिल हैं।

पुलिस ने इन अपराधियों के पास से लूटी गई मोबाइल और पर्स को बरामद कर लिया है। सभी गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है और पुलिस उनके पिछले रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

दूसरी घटना सारे थाना क्षेत्र में 9 जुलाई को हुई थी, जब एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर ने छिनतई की शिकायत दर्ज की। पीड़ित ने बताया कि अपराधियों ने उनके साथ मारपीट कर 30 हजार रुपये नकद छीन लिए। सारे पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तकनीकी और अन्य अनुसंधान शुरू किया।

विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने दो अपराधियों कुंदन कुमार (सारे थाना क्षेत्र के जंगीपुर निवासी) और रॉबिन उर्फ चंदू कुमार (अस्थावां थाना क्षेत्र के रामी बिगहा निवासी) को गिरफ्तार किया। इस मामले में एक नाबालिग भी पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से छिनतई के 30 हजार रुपये, एक देसी पिस्तौल और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.