Tuesday, February 17, 2026
अन्य

    री-मेडिकल टेस्ट का झांसा देने वाले नालंदा के 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)।  मेडिकल टेस्ट में अनफिट घोषित नव चयनित सिपाहियों को रि-मेडिकल टेस्ट के जरिए फिट कराने का झांसा देकर रिश्वत लेने वाले चार पुलिसकर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से अभ्यर्थियों से उगाही गई राशि भी बरामद की गई है।

    यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य के निर्देश पर की गई। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में पीटीसी आदित्य कुमार सहित तीन अन्य सिपाही शामिल हैं। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए मुफस्सिल थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी शुभम आर्य ने बताया कि रि-मेडिकल टेस्ट में अयोग्य सिपाहियों से रिश्वत लेने की सूचना मिलने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया। इसके लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की गई थी।

    जांच टीम ने बारीकी से जांच की, जिसमें आरोप सत्य पाए गए। पूछताछ के दौरान चारों पुलिसकर्मियों ने अवैध तरीके से राशि उगाही करने की बात स्वीकार की।

    उन्होंने बताया कि प्रत्येक अभ्यर्थी से मेडिकल फिटनेस के नाम पर 10,000 रुपये की मांग की गई थी। कुल मिलाकर 3.50 लाख रुपये नकद और 1.60 लाख रुपये ऑनलाइन लिए गए थे। पुलिस ने इस उगाही की कुल 5.10 लाख रुपये की राशि जब्त कर ली है।

    एसपी शुभम आर्य ने पुलिस महकमे के कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी इस तरह के कृत्यों में लिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने नालंदा जिले में पुलिस विभाग के भीतर पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    आपकी खबरें

    error: Content is protected !!