Tuesday, February 10, 2026
अन्य

    फलेरिया उन्मूलन अभियान का आगाज़, PHC प्रभारी ने बच्चों को पिलाई दवा

    इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र में फलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के समूल उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसी क्रम में अतासराय आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को फलेरिया रोधी दवा पिलाकर विशेष अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान की शुरुआत होते ही स्वास्थ्यकर्मियों और आंगनबाड़ी सेविकाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्यम प्रकाश ने बताया कि यह फलेरिया उन्मूलन अभियान 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फलेरिया रोधी दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाएगी। साथ ही दो वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों को यह दवा अनिवार्य रूप से दी जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फलेरिया जैसी घातक बीमारी से लोगों को सुरक्षित रखना है।

    डॉ. प्रकाश ने कहा कि फलेरिया एक मच्छर जनित बीमारी है, जिसे सामूहिक प्रयास से ही खत्म किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान को सफल बनाने के लिए एक व्यापक टीम का गठन किया गया है। इस टीम में 114 स्वास्थ्यकर्मी, 11 सुपरवाइजर तथा 130 आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाने के साथ-साथ जागरूक भी करेंगे।

    अभियान के दौरान स्वास्थ्यकर्मी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को दवा सेवन के महत्व के बारे में जानकारी देंगे, ताकि किसी भी तरह की भ्रांति या डर को दूर किया जा सके। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करें और दवा अवश्य सेवन करें।

    इस अवसर पर वीडीओ संजय कुमार, सीडीपीओ, वीसीएम जालेंद्र कुमार, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि सूरज सिंह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहीं।

    सामाचर स्रोत: नालंदा दर्पण डेस्क के लिए इस्लामपुर से रामकुमार वर्मा

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    error: Content is protected !!