कतरीसरायनालंदापुलिसफीचर्डराजगीर

नहीं पहुंचे नालंदा SP, राजगीर DSP ने कतरीसराय PS में सजाया दरबार

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में पुलिस की जन-सुनवाई की परंपरा को जारी रखते हुए सोमवार को कतरीसराय थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। मूल रूप से नालंदा पुलिस अधीक्षक (एसपी) का यह कार्यक्रम तय था, लेकिन कुछ जरूरी कारणों से वे नहीं पहुंच सके। ऐसे में राजगीर डीएसपी सुनिल कुमार सिंह ने एसपी की अनुपस्थिति में जनता दरबार की अध्यक्षता की।

डीएसपी सुनिल कुमार सिंह ने आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित पुलिस अधिकारियों को इन मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों और समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

जनता दरबार के दौरान डीएसपी ने कतरीसराय थाना में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों को सभी लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। साथ ही थाना पंजी संधारण, पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी सख्ती से जांच की।

निरीक्षण के क्रम में डीएसपी ने थाना भवन और परिसर की साफ-सफाई तथा रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार को परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने तथा आवश्यक सुधार करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर गिरियक पुलिस निरीक्षक सुमंत कुमार, अपर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, पीएसआई मुकुंद भारती, एएसआई मनीष कुमार, एएसआई रुदल पासवान, एएसआई धर्मेन्द्र कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

जनता दरबार में शामिल स्थानीय लोगों ने डीएसपी के इस प्रयास की सराहना की और उम्मीद जताई कि पुलिस विभाग आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देकर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.