इस्लामपुरअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

चौकीदार पुत्र पर जानलेवा हमला, पीटकर मरणासन्न हालत में छोड़ा

मोबाइल बनवाने बाजार गए युवक पर कथित हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती; पुलिस जांच में जुटी।

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)।  इस्लामपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय बाजार में चौकीदार पुत्र पर कथित तौर पर कुछ बदमाशों ने लोहे की रॉड समेत अन्य हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर युवक को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

घायल युवक की पहचान इस्लामपुर थाना में कार्यरत चौकीदार श्यामदेव प्रसाद के पुत्र अवनीश कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वे दक्षिणी पटेलनगर मोहल्ला के निवासी हैं। बताया गया कि अवनीश घर से अपना खराब मोबाइल फोन बनवाने के लिए स्थानीय बाजार गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा गंभीर रूप से घायल अवनीश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और वह जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहा है।

घायल के पिता श्यामदेव प्रसाद ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में असामाजिक तत्वों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.