पिकअप  से कुचलकर युवक की मौत के बाद हिलसा-नूरसराय मार्ग पर हंगामा-आगजनी

नालंदा दर्पण डेस्क। हिलसा थाना अंतर्गत इंदौत गांव के पास पिकअप से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक स्वारथ मांझी का 27 वर्षीय पुत्र सुनील मांझी बताया जाता है।

इस हादसा से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की माँग को लेकर हिलसा-नूरसराय मार्ग पर युवक का लाश रखकर आगजनी की और सड़क को जाम कर खूब हंगामा किया।

हंगामा की सूचना पाकर आए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आक्रोशितों को समझा बुझाकर किसी तरह जाम को हटाने में सफल हो सके।

परिजन के अनुसार युवक अपने घर के पास खड़ा था कि अचानक हिलसा की ओर से तीव्र गति से आ रही एक पिकअप उसे कुचलते हुए फरार हो गया। जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

परिजन जख्मी युवक को इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद आक्रोशितों ने मुआवजा की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग टायर जलाकर बीच सड़क आगजनी की।

हंगामा की सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन का दल के जामस्थल पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद मुआवजा का आश्वासन देकर जाम हटवा सके।

दमोदरपुर बल्धा, खजुरा और गोरायपुर पंचायत एक समान, समझिए ये विकास के सरकारी आकड़ें

राजगीर रोड में फल दुकान से 40 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार

नगरनौसा पंचायतः पूर्ण राशि की निकासी के बाबजूद हुए अधूरे कार्य, देखिए सरकारी आकड़ें

बाइक सवार दो युवक को रौंदते हुए खाई में पलटी ट्रेलर, मुआवजा को लेकर घंटो सड़क जाम

महिला आरक्षित कछियावां पंचायत के कड़वा सच को नंगा करती विकास के सरकारी आकड़ें

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future