चंडी के इस चर्चित दंपति ने पंचायत चुनाव नामांकन में दिखाई ताकत

नालंदा दर्पण डेस्क। चंडी प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन चंडी प्रखंड की एक चर्चित जोड़ी ने नामांकन में अपनी ताकत दिखाई। सैकड़ों समर्थकों के साथ उन्होंने मुखिया और जिला परिषद सीट के लिए नामांकन कराया।

चंडी प्रखंड के तुलसीगढ़ पंचायत से पूर्व मुखिया कुमार चंद्र भूषण ने मुखिया पद के लिए अपना नामांकन प्रखंड कार्यालय में दाखिल किया। उनके साथ समर्थकों का एक हुजूम था।

वहीं उनकी पत्नी अनिता सिन्हा निर्वतमान जिला परिषद पश्चिमी सीट के लिए हिलसा अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल की।

भूषण मुखिया ने नामांकन के बाद अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार और स्नेह मिल रहा है,यह उनके लिए गौरव की बात है। वे हमेशा एक सेवक के रूप में जनता के दुःख सुख में शामिल रहे हैं और रहेंगे।

उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पौराणिक चंडी माता मंदिर में जाकर मां चंडी का आशीर्वाद भी लिया।

उधर जिला परिषद पश्चिमी सीट से नामांकन कराने के बाद अनिता सिन्हा ने कहा कि वह जनता की उम्मीदों पर फिर से खरी उतरेगी। जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।यह सब उनके प्रेम और स्नेह को दर्शाता है।

पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन इस प्रखंड में खूब चला चूहे-बिल्ली का खेल

इसलामपुर के बड़ाय बूथ के वोटरों पर भौंरों का हमला, कई जख्मी, एक गंभीर

कोर्ट की छत से कूदा युवती का नग्न वीडियो वायरल करने का आरोपी

अपहृत युवक को स्कूल में पहले जिंदा जलाया, फिर शव को टुकड़े कर नदी में फेंक दिया

पनहर पंचायत में जिपस, पंसस, मुखिया, सरपंच के 7 प्रत्याशियों पर प्राथमिकी दर्ज

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker