बेन-एकंरसराय में भी ‘सीएम सात निश्चय भ्रष्टाचार योजना’ की भेंट चढ़े प्रायः विकास के लुटेरे

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में तीसरी सरकार के नुमाइंदो ने अफसरों की मिलीभगत से काम कम और लूट-खसोंट अधिक मचाई है। सीएम सात निश्चय योजना के तहत जल-नल और गली-नली योजनाओं की तो सवर्त्र ऐसी की तैसी कर डाली है। नतीजतन इस बार मतदाताओं ने वैसे घाघ प्रंचायत प्रतिनिधियों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

खबरों के मुताबिक चौथे चरण के चुनाव मतगणना बाद नतीजे भी ठीक वैसे ही आए हैं, जैसा की अनुमान लगाया जा रहा था। प्रायः पंचायतों में नए चेहरे को अवसर दिया है। बेन और एकंगरसराय प्रखंड के 25 पंचायतों में 20 नए मुखिया प्रत्याशियों को चुनावी जीत मिली है। मुखिया पद पर बेन में 3 और एकंगरसराय प्रखंड में मात्र 2 लोग ही अपना पद बचा पाए हैं।

पंचायत समिति पद के परिणाम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बेन में 12 पंचायत समिति सदस्य में 10 नए चेहरे सामने आए हैं, जबकि 2 लोग अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। मुखिया एवं पंचायत समिति के 28 पदों के लिए परिणाम सामने आए हैं जिसमें 16 पदों पर महिला एवं 12 पर पुरूषों का कब्जा रहा।

जिला परिषद में भी सभी नए चेहरे को जनता ने पसंद किया है। एकंगरसराय से दो और बेन से एक जिला परिषद सीट पर पुराने प्रतिनिधि को जनता ने नकार दिया है।

एकंगरसराय प्रखंड के 16 पंचायतों में मात्र 2 पुराने लोग ने अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे जबकि 14 नए लोगों को विकास करने का मौका मिला है। केशोपुर पंचायत से करुणा सिन्हा और एकंगरडीह से मदन प्रसाद ने दूसरी बार जीत हासिल कर जनता के विश्वास पर खरा उतरे।

जबकि पार्थू पंचायत से तृप्ति देवी, मंडाक्ष से मंजू देवी, गोमहर से गीता देवी, कोशियांवा से सुनील कुमार, बादराबाद से कंचन कुणाल, धुरगांव से सीता देवी, तेल्हाड़ा से प्रतिमा देवी, सोनियांवा से जीतन मोची, ग्यासपुर से सरिता देवी, अमनार खास से रूबी देवी, औंगारी से कल्पना कुमारी, जमुआंवा से वैजयंतीमाला, ओप से कुमार राहुल, नारायणपुर से नसीबी प्रसाद ने नए चेहरे के रूप में जीत कर आये हैं। वहीं जिला परिषद सदस्य के लिए भी जनता ने नए चेहरे को विकास करने का मौका दिया है। एकंगरसराय दक्षिणी से उमा देवी और उत्तरी से गायत्री देवी ने जीत हासिल की है।

वहीं पंचायत समिति में मन्डाक्ष 1 से किरण कपूर और 2 किरण देवी ने जीत हासिल की है। पार्थु पंचायत से कमलेश शर्मा, केशोपुर पंचायत 1 से राजाराम और (2) से सुमंती देवी, धुरगांव से शान्तु पासवान, बादराबाद से महासुंदरी देवी, तेल्हाड़ा से अंशु कुमार ने जीत हासिल की है।

वहीं बेन प्रखंड के ग्राम पंचायतों के लिए मुखिया और जिला परिषद सदस्य घोषित हुए परिणामों में अधिकांश नये चेहरे सामने आए हैं। 9 मुखिया में 6 और पंचाय समिति के 16 में 12 नए चेहरे सामने आए हैं। वहीं जिला परिषद सदस्य में भी नए चेहरे को जनता ने पसंद किया है।

इस बार मुखिया और जिला परिषद के पुराने सदस्यों को जनता ने नकार दिया है। मुखिया पद के लिए आट पंचायत से निवर्तमान मुखिया कारु तांती, मैंजरा पंचायत से निवर्तमान मुखिया टुन्नी शर्मा, खैरा से निवर्तमान मुखिया पुनि देवी जीत हासिल करने में कामयाब रही।

वहीं बेन पंचायत से स्मिता कुमारी, बारा पंचायत से अंकित कुमार, नोहसा पंचायत से विनोद कुमार, अरावां पंचायत से सुषमा देवी, एकसारा पंचायत से स्वीटी कुमारी एवं अकौना से अभय सिंह ने निवर्तमान मुखिया को हराकर जीत दर्ज किया है। जिला परिषद सदस्य पद पर पुनम सिन्हा ने बाजी मारी है।

पंचायत समिति में भी जनता ने अधिकांश नए चेहरे को विकास का मौका दिया है। 12 पंचायत समिति सदस्य में 10 नए चेहरे शामिल हैं।

खैरा उतरी से रंजु देवी, दक्षिणी से दीपक दास, अरावां पंचायत से निवर्तमान सदस्य उमेश राम, आट पंचायत से रुबी कुमारी, एकसारा पंचायत के उतरी से राजीव सिंह उर्फ मंटू सिंह, दक्षिणी से सोनम सोनाली, बेन पूर्वी से सत्यप्रकाश, पश्चिमी से निवर्तमान धनन्जय प्रसाद, नोहसा पंचायत से कुमुद कुमार, बारा से पुनम देवी ने जीत हासिल की।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!