चंडी बस स्टैंड के पास ब्यूटी पार्लर-कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी बस स्टैंड बैंक आफ इंडिया के पास एक ब्यूटी पार्लर में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि मौके पर दो अग्निशमन वाहन भी आग पर काबू नहीं पा सका। इस आगलगी में लाखों का समान जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक आफ इंडिया के पास अंबिका ब्यूटी पार्लर में शुक्रवार देर शाम भयानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।Massive fire in beauty parlor cloth shop near Chandi bus stand property worth lakhs destroyed 1

पुलिस ने मौके पर दो अग्निशमन वाहन मंगाकर आग पर काबू पाना चाहा। लेकिन आग की लपटें इतनी भयावह थी कि आग पर काबू पाया नहीं जा सका।

आगलगी की सूचना पाकर ब्यूटी पार्लर संचालिका चंडी थाना क्षेत्र के गुंजरचक की राजमणि देवी पहुंची। अपने दुकान की हालत देखकर उनके आंसू नहीं रूक रही थी।

उन्होंने बताया कि वे ब्यूटी पार्लर के साथ कपड़े की दुकान भी चलाती है। हर दिन की तरह दुकान बंद कर वह घर चली गई थी। आज शुक्रवार को देर शाम अचानक दुकान में शार्ट सर्किट हो गया। जिस कारण दुकान में आग लग गई।

समाचार प्रेषण तक क्षति का आकलन नहीं हो सका है। लेकिन लोगों का कहना है कि अच्छा खासा नुकसान हुआ है। दुकान का पूरा समान और कपड़े जलकर खाक हो गया है।

लोगों की हिम्मत नहीं हो रहीं थीं कि आग पर काबू पा सकें। दुकान में आग लगने के बाद चंडी बाजार की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!