तेलमर थाना पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चौकीदार का सर फटा, 4 गिरफ्तार

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव के मुसहरी टोला में दो दिन पहले देर शाम छापेमारी करने गई तेलमर थाना पुलिस को अवैध शराब कारोबारियों ने बिजली बंद कर अंधेरा का फायदा उठाते हुए पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

इस हमले में जिसमें एक चौकीदार का सिर फट गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताया जाता है कि तेलमर थाना क्षेत्र के तेलमर गांव के मुसहरी टोला में जमकर अवैध शराब का कारोबार वर्षों से निरंतर चला आ रहा है। लेकिन जब बिहार सरकार ने एक्शन लिया तब स्थानीय थाना पुलिस की नींद टूटी और जगह-जगह छापेमारी करने में जुट गई।

इस दौरान दो दिन पहले पुलिस तेलमर गाँव में छापेमारी करने गई तो अवैध शराब कारोबारियों ने बिजली बंद कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए तेलमर थाना पुलिस के सभी पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

इसके बाद तेलमर थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने मामले की सूचना जिले के वरीय पुलिस अफसरों को दी। सूचना मिलते ही वरीय अफसर बज्र वाहन के साथ पहुंचे और छापेमारी करते हुए हमले में शामिल 4 लोगों को हिरासत में लिया। जिनमें तेलमर गाँव निवासी सुखाड़ी मांझी,अर्जुन मांझी,चंदन कुमार, मिंटू कुमार शामिल है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!