गाँव-जवारअपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

4 वर्षीय बालक को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े उठाया, घंटों सड़क जाम, बच्चा चोर पर संदेह

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। हिलसा अनुमंडल के इसलामपुर थाना के खाडगोरैया गांव के शिवशंकर यादव के 4 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े ने अपहरण कर लिया है।

4 year old boy was picked up by bike riding miscreants in broad daylight road jammed for hours child thief suspected 1 2परिजनों ने बताया कि गौरव तेतरिया पुल के पास अन्य बच्चो के साथ खेल रहा था कि अचानक एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और उसे उठा कर चलते बने।

इस वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपहृत बालक की वरामदगी की मांग को लेकर इसलामपुरीजैतिपुर मुख्य मार्ग को लगभग तीन घंटा जाम कर दिया। जिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बड़ी मशक्कत से हटाया जा सका है।

बुरी तरह पीटे जा रहे अफसर ने गाँव में चलाई गोली, युवक जख्मी, जानें पूरा मामला

हिलसाः डीसी राजीव रजंन ने गांव के युवक को सरेआम गोली मारी, पत्नी लड़ रही चुनाव

4 साल की बच्ची संग अप्राकृतिक कुकर्म के दोषी 14 साल के किशोर को 3 साल आवासित की सजा

भैंसुर-भतीजा ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

3 कृषि कानून वापसी बाद किसान महासभा-भाकपा माले ने मनाया संविधान दिवस, निकाला मार्च

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि अपहृत बालक को वरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी जारी है। सफलता हाथ नहीं लगी है। घटना का कारण पता नहीं चल सका है।

इधर इस वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों के बीच दहशत छा गया है। लोगों को संदेह है कि इसमें स्थानीय अपराधियों के साथ बालक-मानव अंग तस्करी से जुड़े लोगों का हाथ हो सकता है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »