नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

अलग-अलग सड़क हादसों में 2 की मौत, आधा दर्जन जख्मी

नालंदा दर्पण डेस्क। हिलसा-इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को अलग-अलग तीन स्थान पर हुई सड़क हादसा में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं,करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।

खबरों के मुताबिक एकंगरसराय थाना के चकपर गांव निवासी बलिंदर प्रसाद का 19 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार अपने दोस्त रौशन राज के साथ बाइक से एकंगरसराय बाजार जा रहे थे कि शिवदत्त बिगहा गांव के समीप विपरीत दिशा से तीव्र गति से आ रही एक बोलेरो ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दिया, जिसमें विक्की कुमार की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि रौशन राज गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

अनियंत्रित बोलेरो के चपेट में शिवदत्त बिगहा गांव निवासी योगेंद्र कुमार उर्फ फोनी भी गंभीर रुप से जख्मी हो गए। हादसा के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने जख्मी विक्की कुमार, रौशन राज एवं योगेंद्र कुमार को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने विक्की कुमार को मृत घोषित कर दिया एवं योगेंद्र कुमार को विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहन को जप्त कर अपने कब्जे में कर लिया है।

वहीं एकंगरसराय हिलसा मुख्य मार्ग पर स्थित गडरिया बिगहा गांव निवासी 51 वर्षीय धर्मराज प्रसाद को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

लोगों ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए विशेष इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया, जहां पटना जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। एकंगरसराय पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया है।

वहीं, एकंगरसराय इस्लामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बाबु बिगहा गांव के समीप एक मारुति कार ने अनियंत्रित होकर एक कहुआ के पेड़ में टक्कर मार दिया, जिसमें वाहन चालक समेत करीब 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि चंडी थाने के मिल्कीपर गांव निवासी कुमुद कुमार उर्फ राजू अपने परिजनों के साथ झारखंड रांची से एक शादी समारोह से अपने घर चंडी मिल्कीपर लौट रहे थे कि अनियंत्रित होकर मारुति कार एक महुआ के पेड़ में जा टकराई।

इस हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन पर सवार कुमुद कुमार उर्फ राजू एवं उनकी पत्नी एवं भतीजी नेहा कुमारी समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Show More

मुकेश भारतीय

संस्थापक-संचालक-संपादक मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर पिछले 35 वर्षों से लेखन-संपादन करते आ रहे हैं। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker