बायो पंप पर खड़ी वाहनों से अज्ञात ट्रक वाले ने तेल चुराकर हुआ फरार

चंडी (नालंदा दर्पण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के माधोपुर सुदामा चौक बिहटा सरमेरा 431 उच्च सड़क मार्ग पर बीती रात अज्ञात ट्रक के चालकों ने बायो पंप पर खड़ी कई वाहनों से तेल निकाल रफूचक्कर हो गए।

हालांकि उस वाहन की तस्वीर पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस बात को लेकर बायो पम्प के संचालक विष्णु प्रसाद ने चंडी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि बीती रात ठंड के मारे पंप पर तैनात सारे कर्मी सो रहे थे औऱ मेरे पम्प पर कई बड़े छोटे वाहन खड़े थे। इस दौरान एक अज्ञात बारह चक्का ट्रक के चालकों ने मेरे बायो पम्प पर खड़ी कई वाहनों के टंकी से तेल निकाल फरार हो गए।

इस बाबत पूछने पर चंडी थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज में जो ट्रक दिखाई दे रहा है, उसकी जाँच किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई किया जाएगा।

लग्जरी कार में यूं तहखाना बना ढोयी जा रही 60 बोतल विदेशी शराब बरामद

बिहार शरीफ सदर अस्पताल की हालत देख बिफरे नालंदा डीएम, दी कड़ी चेतावनी

कर्मचारी का दर्जा की मांग को लेकर वार्ड सचिवों ने प्रखंड पंचायत विभाग को ज्ञापन सौंपा

15 लाख की फिरौती के लिए अपहृत युवक 24 घंटे के अंदर बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

योगिया वेलफेयर एसोसिएशन ने असहायों बुजुर्गों के बीच कम्बल बाँटे

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!