खुले में शौच के दौरान पैर फिसलकर मुहाने नदी में गिरने से मजदूर की डूबकर मौत

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। स्थानीय इस्लामपुर बाजार के उतरी पटेल नगर नदी किनारे वार्ड संख्या 6 मांझी टोला के पास नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गयी है।

परिजनों ने बताया कि घर से बाहर शौच करने के लिए गया था। हल्की वारिश हो रही थी कि उसी दौरान पैर पिसलकर पानी से भरा मुहाने नदी मे गिर जाने से शंकर मांझी का मौत हो गयी।

आस पास के लोगो ने नदी से शव को बाहर निकाला और चिकित्सक के पास ले गए। जहा चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। अचानक घटना पर पत्नी समेत चार संतानो का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था।

वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि अरविंद प्रसाद ने मृतक के परिजन को दो हजार रुपए देकर सहायता प्रदान किया। वहीं परिजन मुआवजा की मांग कर रहे थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!