नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

ट्रैक्टर से कुचलकर आलू उखाड़ने जा रही वृद्धा की मौके पर मौत

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर चौक के समीप आज रविवार की सुबह ऑटो सवार वृद्धा की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी।

मृतका हिलसा के गुलनी गांव निवासी ब्रह्मदेव बिंद की 60 वर्षीया पत्नी रजिया देवी गौरी बिगहा स्थित मायके में रह रही थी। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। इससे गुस्सायी भीड़ ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे।

हंगामा की सूचना पाकर पहुंची पुलिस आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराई। करीब आधे घन्टे बाद मार्ग से जाम हटा। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ ले गयी।

परिजनों ने बताया कि महिला आलू कबाड़ने खेत जा रही थी। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर के झटके से वह सड़क पर गिर गई। जिसके बाद वाहन उसको कुचलते हुए फरार हो गया। महिला की मौके पर जान चली गई।

घटना की सूचना के बाद परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मौके पर मुआवजा की मांग कर रहे थे। लोगों को प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे शांत कराया गया। तब करीब आधे घंटे के बाद मार्ग से जाम हटा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।