सरकारी योजनाओं का जायजा लेने पहुंचे नालंदा डीएम से ग्रामीणों ने लगाई गुहार

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर प्रखंड के कोचरा पंचायत में नालंदा डीएम शशांक शुभंकर अचानक सरकारी योजनाओं के बारे में जायजा लेने पहुंच गये।

Villagers appealed to Nalanda DM who came to take stock of government schemesइस दौरान पंचायत के ग्रामीणों ने सरकारी तौर पर नल से जल नहीं मिलने की गडबडी और नल की सप्लाई पाइप मे मोटर लगाने, नली गली के विकास कार्य करवाने, श्मशान घाट की भूमि को अतिक्रमणकारियों से मुक्त करवाने, स्कूल के भवन बनवाने, शिक्षकों की कमी दूर करवाने, केवाली गांव में जगह बदलकर कर सामुदायिक भवन बनवाने गुहार लगाई।

इस दौरान डीएम ने लोगों आश्वासन देते हुए इस सबंध में अधिकारियों एंव पंचायत मुखिया को कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए।

पंचायत मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि इस पंचायत के वार्ड संख्या 9,6,12,15,3,2 के लोगों ने नल जल के अलावे अन्य समस्या से अवगत करवाया है। इस पर उन्होने अधिकारियों को समस्याओं से लोगो को निजात दिलवाने का निर्देश दिये हैं।

बाइक की डिक्की तोड़कर 1 लाख रुपए नगद समेत 18 लाख रुपए के जेवरात ले उड़े चोर

चंडी के गौरी बिगहा गाँव में ग्रामीणों ने देसी कट्टा के साथ नशे में धुत 3 युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

गंदी वर्दी पहने देख भड़के एडीजी, एक साल का वर्दी भत्ता मिलने पर लगाया रोक

कॉलेज से एक लाख चालीस हजार रुपए चोरी कर फ़रार हुआ गार्ड, घटना सीसीटीवी में कैद

एटीएम मशीन को तोड़कर 8.78 लाख की नगद चोरी, पुलिस चौकसी पर उठे सवाल

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker