हिलसा में धानरोपनी कराने खेत जा रहे मुखिया पति को मारी गोली, हालत गंभीर

हिलसा (नालंदा दर्पण)। बदमाशों ने आज सुबह नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड के अरपा पंचायत के पूर्व मुखिया पति अजित कुमार सिंह को गोली मार दी। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के मुताबिक, अजीत कुमार सिंह धान रोपनी के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश गांव के समीप ही अजित कुमार सिंह को गोली मारकर फरार हो गया। गोली कंधे में लगी है।

आसपास के लोगों ने जख्मी हालत में इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि जमीन विवाद को लेकर यह घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस बदमाशों को चिन्हित करने के प्रयास में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker