गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

ठनका की चपेट में आने से 2 चरवाहा की अकाल मौत

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। खुदागंज थाना के अर्जुन सेरथुआ गांव में ठनका गिरने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गयी।

ग्रामीणों ने बताया कि बालक मवेशी चराने गया था और बारिश के दौरान घर वापस आ रहा था कि रास्ते में ठनका गिर गया। जिसकी चपेट मे आने से शैलेश कुमार की मौत हो गया है।

वहीं इसलामपुर थाना क्षेत्र के जोलबिगहा गांव में मवेशी चराने के दौरान ठनका गिरने से 70 वर्षीय बाबुलाल यादव की मौत हो गयी।

बीडीओ चंदन कुमार और सीओ अनुज कुमार ने बताया कि दोनों को परिवारिक लाभ और आपदा प्रबंधन के तहत मृतक के परिजनों को राशि दिया जायेगा।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।