जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार ने आज की 10 अपील वाद की सुनवाई

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी-सह- द्वितीय अपीलीय प्राधिकार द्वारा आज 10 मामलों से संबंधित अपील वाद की सुनवाई की गई।

हरनौत प्रखंड के बसनियावां पंचायत के वार्ड संख्या 4 में पक्की गली निर्माण की एक ही योजना को अलग-अलग सात निश्चय एवं मनरेगा के माध्यम से क्रियान्वित दिखाकर राशि की निकासी एवं भुगतान करने से संबंधित अपील वाद की सुनवाई की गई।

दोनों योजनाओं के माध्यम से एक ही व्यक्ति संतोष कुमार द्वारा कार्य दिखाकर भुगतान प्राप्त किया गया। एक ही कार्य की दोनों योजनाओं के तहत प्रशासनिक स्वीकृति तत्कालीन मुखिया द्वारा दी गई थी।

अपील वाद की सुनवाई के उपरांत अपीलीय प्राधिकार द्वारा तत्कालीन मुखिया, संवेदक संतोष कुमार, तत्कालीन पंचायत तकनीकी सहायक,  तकनीकी सहायक मनरेगा, पीआरएस मनरेगा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने तथा संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

साथ ही हरनौत के तत्कालीन प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा से भी स्पष्टीकरण पूछते हुए नियमानुसार विभागीय कार्रवाई संचालित करने का आदेश दिया गया।

कुछ मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा शिकायत का निवारण कर दिया गया।  अन्य मामलों में अपीलीय प्राधिकार द्वारा संबंधित लोक प्राधिकार को अनुपालन कर सुनवाई की अगली तारीख को अनुपालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker