नगरनौसा में करमा की मिट्टी-झाड़ लाने गई 2 सगी बहनों की पाइन में डूबकर मौत

नगरनौसा (नालंदा  दर्पण)। नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनीयमपुर गांव से दक्षिण पंसखुरवा खंधा में मंगलवार के सुबह करीब 10 बजे करमा पर्व को लेकर मिट्टी व झाड़ लाने गई दो सगी बहनों का पाइन में डूबने से मौत हो गयी।

Drowning in the pines of 2 real sisters who went to bring Karmas earthen bush in the village of Nagarnausaमृतक की पहचान मोनीयमपुर गांव निवासी रामसूचित यादव के 14 वर्षीय रानी कुमारी व 12 वर्षीय लभली कुमारी के रूप में किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बच्चियां करमा पर्व को लेकर मिट्टी व झाड़ लाने गई थी। इसी दौरान दो बच्चियां पाइन में डूब गई। जिससे मौके पर दोनों बच्चियां की मौत हो गयी।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगरनौसा पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ़ भेज दिया।

इधर एक साथ दो बच्चियां की मौत की खबर पर पूरा गांव में अचानक कोहराम मच गया और मातम पसर गया।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker