चंडी में ब्रेकर की मांग को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, वाहनों के तोड़े शीशे, पुलिस से भी हाथापाई

चंडी (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र के एस एच 78 के पटेल चौक के पास स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर बहादुरपुर गांव के लोगों ने शनिवार को जबरदस्त हंगामा किया। सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की और बिहटा – सरमेरा मार्ग को घंटों जाम रखा।

उपद्रवी भीड़ ने कई वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले। उपद्रवी भीड़ के भय से वाहन चालकों और यात्रियों में भय देखा गया। सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

Villagers uproar over demand for breaker in Chandi broken glass of vehicles scuffle with policeप्राप्त समाचार के अनुसार चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के एक युवक योगिया मोड़ के पास एक वाहन की चपेट में आने से बाल बाल बच गया। इसके बाद उक्त युवक की सूचना पर बहादुरपुर और जलालपुर गांव के युवाओं की टोली पटेल चौक (योगिया मोड़) के पास पहुंच कर हंगामा करने लगी। युवाओं के हंगामे के कारण एस एच 78 पर वाहनों का परिचालन ठप्प हो गया। उपद्रवी भीड़ ने सड़क जाम कर काफी देर तक हंगामा किया।

घटना की सूचना मिलते ही चंडी थाना की पुलिस थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में पटेल चौक पहुंची और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ और उग्र हो गई। पुलिस पर भीड़ ने हमला भी किया। पुलिस से हाथापाई की नौबत भी दिखी। ग्रामीण काफी गुस्से में थे। वे पुलिस के समझाए जाने के बाद भी शांत नहीं हो रहे थे। बाद में पुलिस की जबाबी कार्रवाई के बाद भीड़ पीछे हटी।

आक्रोशित भीड़ का कहना था कि पटेल चौक पर आएं दिन दुर्घटना होती है, यहां तक कि कई लोगों को जीवन से हाथ धोना पड़ गया है। यहां पर स्पीड ब्रेकर की काफी जरूरत है।

पुलिस के अनुसार उपद्रवी लोगों की पहचान की जा रही है। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker