इसलामपुर थानेदार ने चोरी की सूचना देने गए पीड़ित को गाली-गलौज कर भगाया, डीजीपी से की शिकायत

इसलामपुर (नालंदा दर्पण)। इसलामपुर थाना परिसर से सटे एक श्रृंगार दुकान में हुई चोरी की घटना की सूचना देने गए पीड़ित दुकानदार के साथ थानेदार ने गाली-गलौज की और भगा दिया। इस आशय की शिकायत पीड़ित ने पुलिस महानिदेशक से की है और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

thaanedaar ne choree kee soochana dene gae peedit ko gaalee galauj kar bhagaaya deejeepee se kee shikaayat 2

इसलामपुर थाना के पीछे अवस्थित न्यू लक्ष्मी सृंगार स्टोर के मालिक विश्वनाथ गोस्वामी ने पुलिस महानिदेशक को लिखा है कि उसके दुकान में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने दुकान का केवाड़ी तोड़ कर काउन्टर में रखे पचास हजार नगद चोरी कर लिया है। जब इसकी सूचना देने इसलामपुर थाना गए तो थानाध्यक्ष ने गाली गलौज देकर भगा दिया।

इसी तरह किराना दुकानदार सोनू केशरी प्रदीप कुमार कपड़ा दुकानदार के यहां से लाखों रुपए और 2 लाख के सामान एवं कपड़ा की चोरी हो गई है। जिससे इसलामपुर के दुकानदारों में भय और दहशत का माहौल कायम है।

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »