अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

कतरीसराय में ऑनलाइन ठगी करते 18 मोबाइल समेत 6 लोग धराए

कतरीसराय (नालंदा दर्पण)। गिरियक पुलिस अंचल अंतर्गत कतरीसराय थाना के सुंदरपुर गांव के 6 लोगों को ठगी करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

बताया जाता है कि 3 मई 2023 की रात्रि में गिरियक थाना एवं कतरी सराय थाना को गुप्त सूचना को मिला कि कुछ लोग एकत्रित होकर ठगी का काम कर रहे हैं। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर हटिया मोड़ गिरियक नेशनल हाईवे-20 पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया तथा उसके निशानदेही पर पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा ठगी में प्रयुक्त 18 मोबाइल ,लैपटॉप, एटीएम कार्ड एवं ठगी में प्रयोग किए जाने वाला कागजात समेत एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में रोहित कुमार, दिलखुश कुमार, कुंदन कुमार, आनंदी चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, प्रकाश कुमार सभी ग्राम सुंदरपुर, थाना कतरीसराय जिला नालंदा के रहने वाले हैं। इस संबंध में सभी आरोपियों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार गोपनीय सूचना मिलने के बाद राजगीर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल टीम गठित किया गया था। जिसमें गिरियक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, कतरीसराय थाना प्रभारी शरद कुमार रंजन,  सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार, सब इंस्पेक्टर सुभाष कुमार, सिपाही महादेव कुमार, सिपाही सरवन कुमार, महिला सिपाही प्रियंका कुमारी, गृहरक्षक अरविंद कुमार सिंह, गृहरक्षक बलराम प्रसाद, गृहरक्षक सिकंदर प्रसाद शामिल थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »